हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में श्रीराधारानी सेवा समिति ने राधारानी मासिक पदयात्रा का 11वां वार्षिकोत्सव मानसरोवर धाम स्थित राधारानी मंदिर पर धूमधाम से मनाया। राधारानी ने पचरंगी पोशाक धारण कर फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। अलौकिक छप्पन भोग राधारानी को निवेदित किए। भजन संध्या का आयोजन किया गया।
पदयात्रा रेतिया बाजार स्थित राधा-गोपालजी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। राधे-राधे और हरिनाम संकीर्तन करते हुए समिति के सदस्य मांट खादर में स्थित मानसरोवर धाम पहुंचे। यहां भंडारे का आयोजन किया गया। अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पवन गोयल, डॉ राजेश अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, अभिषेक पाराशर, मुकेश अग्रवाल, योगेश गोयल, विशाल पाराशर, मोहित अग्रवाल, सुनील कुमार, रामचरन कुशवाह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
