• Tue. Feb 24th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर रहा हावी, मंगला आरती में रोक दिए श्रद्धालु; पुलिस ने ही तोड़े दिए नियम

ByVijay Singhal

Aug 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती में इस बार कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला। आरती में केवल 600 लोगों को ही अनुमति दी गई थी। केवल पासधारक ही पहुंचे, लेकिन मंदिर में तमाम पुलिसकर्मी और उनके स्वजन आरती में शामिल हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि आरती के दौरान मंदिर में दो हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। भीड़ के कारण खुद अधिकारी भी फंसे हुए नजर आए। उन्हें निकालने के लिए पुलिसकर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। फेसबुक पर ब्रजवासी तरह-तरह के कमेंट्स भी लिख रहे हैं। पुलिस प्रशासन के इस रवैये का विरोध भी हो रहा है। जब मंदिर में ठाकुर जी का पर्दे की ओट में अभिषेक और मंगला आरती होती है तो मंदिर के अंदर सेवायत श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हैं, लेकिन इस बार सेवायतों ने ऐसा नहीं किया। मंदिर के उपप्रबंधक उमेश शर्मा ने बताया कि इस बार भी मंदिर के सेवायत ब्रजेश गोस्वामी से कथा सुनाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कह दिया कि मंदिर में आम श्रद्धालुओं को कथा सुनाई जाती है। जब वह ही नहीं तो कथा किसे सुनाएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.