• Tue. Feb 17th, 2026

कोसीकलां में ग्रामीणों का बिजलीघर पर एक घंटे तक कब्जा

ByVijay Singhal

May 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत अव्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बिजलीघर पर कब्जा कर लिया। इधर, रात में 33 केवीए लाइन का तार टूट जाने से करीब 4 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। नंदगांव रोड बिजलीघर से पोषित होने वाले एसटीडब्लू फीडर की आपूर्ति बाधित होने के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा कर नगर की आपूर्ति पूरी तरह से बंद करा दी। एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अव्यवस्था से त्रस्त होकर नगरिया दस विसा, सात विसा एवं तीन विसा आदि के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रात: करीब साढ़े 5 बजे पहुंच कर कब्जा कर लिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों को वहां कोई भी अधिकारी नही मिला तो एसएसओ पर दबाव बनाकर पूरी कोसी की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। ग्रामीणों का आरोप था कि 15 दिन से उन्हें दो घंटे बिजली भी नहीं मिल रही है। नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। बच्चे, महिलाएं परेशान हैं। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली को काटकर शहरी क्षेत्र में दी जा रही है। बाद में ग्रामीणों ने जेई से वार्ता की, दो दिन में समस्या के निदान के आश्वासन के बाद लौट गए। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ललित अग्रवाल एडवोकेट ने ग्रामीणों के बिजलीघर पर कब्जा कर आपूर्ति ठप करने की शिकायत एमडी से की। उन्होंने जल्द ही समस्या के निराकरण के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग की। वहीं शुक्रवार रात में नंदगांव रोड पर 132 केवीए बिजलीघर के पास 33 हजार की लाइन का तार टूट जाने से पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। पांच फीडर ठप हो गए, इसके चलते देर रात तक लोग बिजली को तरसते रहे। फीडर ठप होने से हजारों की आबादी प्रभावित हुई।लोगों ने समझा कि कोई फाॅल्ट हो गया है। इंतजार करते-करते दो घंटे से अधिक हो गए और बिजली नहीं आई। गर्मी होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई। करीब 4 घंटे बाद आपूर्ति शनिवार की तड़के 4 बजे बहाल हो सकी। दोपहर में 33 केवीए बिजलीघर पर ट्रांसफाॅर्मर का जंफर जल जाने से दोपहर 2 बजे से आपूर्ति भंग रही। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.