• Wed. Jul 1st, 2026

मानव श्रृंखला बना किया ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक

ByVijay Singhal

Apr 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के निकट साकेत गांव में रतिराम महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में ग्रामीण मतदाताओं को समय से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने-अपने मताधिकार को प्रयुक्त करने के लिए रैली के माध्यम से जागरूक किया। यह कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो० पल्लवी सिंह, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ०  दीन दयाल के नेतृत्व में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार एवं स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता रैली निकालने के बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला का आयोजन बरसाने के मुख्य रोड पर किया और  नारे लगाकर सड़क के किनारे चलने वाले राहगीरों को मतदान के प्रति जागरूक किया। राहगीरों ने छात्राओं द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला को देखकर मतदान के प्रति अपने दायित्व को निभाना का इशारे इशारे में ही जवाब दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.