• Sun. Nov 29th, 2026

गोवर्धन के दौलतपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे 64 मोबाइल,साइबर अपराधियों पर कार्रवाई का दिखा असर

Byvijay.singhal1233

Jan 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में गोवर्धन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में साइबर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई का असर दिख रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने थाना गोवर्धन पुलिस को 64 एंड्रॉइड मोबाइल फोन सौंपे। यह कार्रवाई हाल ही में पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ की गई दबिश के बाद हुई है।
दरअसल, गोवर्धन थाना पुलिस ने बीते दिनों देवसेरस, मुड़सेरस और दौलतपुर सहित साइबर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया था। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद दौलतपुर के ग्रामीणों ने एक पंचायत बुलाई थी। दौलतपुर के ग्रामीणों ने थाना गोवर्धन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस दौलतपुर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर को 64 एंड्रॉइड मोबाइल फोन सुपुर्द किए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने अपराधियों से अपील की कि वे अपराध छोड़ दें, अन्यथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के बाद लोगों में जागरूकता आई है और इन मोबाइलों की जांच कराई जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.