हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का बड़ा माध्यम बन गया है। मथुरा जनपद में 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। आज मथुरा:के तहसील माँट के ब्लाक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगो से संवाद को हजारो ग्रामीणों ने सुना।
भारत सरकार के कानून एवं विधि राज्य मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शामिल ग्रामीण और लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। वर्ष 2014 से पहले देश में चेहरा देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। लेकिन भाजपा की सरकार में निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है,जनकल्याणकारी योजना चाहे फिर प्रधानमंत्री आवास योजना हो उज्ज्वला हो,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओ को गांव ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों को भी भारत विकसित संकल्प यात्रा मे जोड़कर लोगों को योजनाओं के लाभ दिए जा रहे है और लोगो को के जागरूक किया जा रहा है। लाभार्थियों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है, जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,सुनिधि योजना,अन्न योजना और उज्ज्वला ोजना के लाभार्थियों लाभ दिया गए।
कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राज्य मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल,माँट विधानसभा के भाजपा विधायक राजेश चौधरी और तमाम कार्यकर्ताओ ने माँट में जय श्री बेरुबाबा सिद्ध पीठ प्राचीन चैतन्य स्थल पर पर मंदिर में साफ सफाई अभियान शुरू किया हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। साथ में बड़ी संख्या में साधु संतों और मंदिर के कर्मचारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
