• Mon. May 25th, 2026

वृंदावन में हरे पेड़ काटने का वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

Dec 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धार्मिक नगरी में हरे पेड़ों की कटान थम नहीं रही है। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। अब वृंदावन के यमुना खादर में हरे पेड़ काटने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कटे हुए पेड़ साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वृंदावन के मोहिनी नगर कॉलोनी के सामने कच्चे रास्ते पर कुछ हरे पेड़ कटे हुए सड़क किनारे पड़े हैं। कॉलोनी के लोगों ने यह घटना कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिलहाल पेड़ किसने काटे हैं इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वीडियों के शिनाख्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.