• Mon. Feb 23rd, 2026

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर वाहन बेलगाम, श्रद्धालु बेहाल, हर तरफ जाम

ByVijay Singhal

Aug 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज महाराज की पावन परिक्रमा में लगातार वाहनों का प्रवेश श्रद्धालुओं की आस्था पर कुठाराघात बनता जा रहा है। प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं फेल हो चुकी हैं। दानघाटी मंदिर के सामने तो हालात इतने बिगड़ गए कि घंटों तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे। गोवर्धन के मुख्य मंदिर दानघाटी के सामने जाम की स्थिति यह रही कि परिक्रमा व दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया। सौंख अड्डा से लेकर दानघाटी मंदिर व डीग अड्डा तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में सैकड़ों वाहन और ई-रिक्शा खड़े रहे। प्रशासन ने बैरियर तो लगाए, लेकिन पुलिस व्यवस्था न होने के कारण वाहन बेरोकटोक अंदर आते रहे। रिंग रोड निर्माण के बाद भी हल्के मालवाहक वाहन सीधे परिक्रमा मार्ग में प्रवेश कर रहे हैं। बरसाना व डीग की ओर से आने वाले वाहनों को भी रोकने की कोई ठोस व्यवस्था यहां नहीं है। श्रद्धालुओं का कहना है कि लगातार घंटों तक खड़े रहना उनके लिए पीड़ा का कारण है। दंडवत परिक्रमा लगाने वाले भक्तों के लिए तो हालात और भी विकट हैं। आस्था के बीच से गुजरते वाहन कभी भी हादसों को जन्म दे सकते हैं। श्रद्धालु यहां व्यथित और प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.