• Sun. Apr 26th, 2026

एक साल में 13 बार ट्रेनों पर फेंके गए पत्थर, वंदे भारत को भी बनाया निशाना

ByVijay Singhal

Jan 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन की सीमा से गुजरने वाली ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वर्ष 2024 में 13 बार ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। सबसे ज्यादा ये वारदात जंक्शन के 5 किलोमीटर सीमा के बीच हुई हैं। इसमें सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व वंदे भारत ट्रेन पर भी भूतेश्वर स्टेशन के पास पत्थर फेंके गए थे। ट्रैक पर पत्थर रखने के अलावा बाइक व अन्य सामान भी रखकर ट्रेनों को निशाना बनाया गया था।आरपीएफ के आंकड़ों के मुताबिक जंक्शन की सीमा से निकलने वाली ट्रेनों में से 13 ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना हुई हैं, जिसमें से आरपीएफ ने 11 आरोपियों की पहचान करते हुए आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं। जबकि दो मामलों में अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं 2023 में ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की 16 घटनाएं हुईं थीं। घटना बढ़ती देखकर आरपीएफ ने निगरानी बढ़ाई तो कुछ हद तक घटना पर अंकुश लगने का परिणाम मिला है।
अब पुलिस ने रात में ट्रैकों के आसपास बसे गांवों के लोगों को भी जोड़कर निगरानी बढ़ा दी है। ट्रेनों को सुरक्षित निकालने के लिए अब आरपीएफ ने अलग-अलग टीमों के साथ निगरानी बढ़ाई है। सबसे ज्यादा ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना भूतेश्वर स्टेशन के पास होती हैं। क्योंकि यह क्षेत्र सुनसान है। अवधेश गोस्वामी, प्रभारी थाना आरपीएफ ने बताया, पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए टीम ट्रैकों पर लगातार निगरानी कर रही है। बीते साल 13 घटनाएं हुई थीं। स्थानीय पुलिस के अलावा जीआरपी के सहयोग से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने का प्रयास जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.