हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर प्रांगण में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा वामन द्वादशी के अवसर पर वामन जयंती महोत्सव महासभा के नगर अध्यक्ष आचार्य करुण गोस्वामी के संयोजन में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत वामन भगवान के चित्रपट के समक्ष वेद मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता एवं महासभा के संरक्षक वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज ने वामन भगवान की महिमा बताते हुए कहा कि जब भी पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है, तब – तब भगवान नारायण किसी न किसी रूप में अवतरित होकर दंभ एवं अत्याचारियों का मर्दन कर नए युग का निर्माण करते हैं। जिला अध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत एवं महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने कहा कि विष्णु के अवतार भगवान वामन ब्राह्मणत्व के प्रतीक हैं। जिन्होंने राजा बलि के मान का मर्दन करके भी उस पर अपनी कृपा की।साथ ही उससे प्रसन्न होकर प्रेम के वशीभूत हो उसके राज्य में द्वारपाल बन गए।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, आचार्य वल्लभजी महाराज एवं डॉ. चंद्र प्रकाश बांकालाठी आदि ने भी अपने आशीर्वचन प्रदान किए। तदोपरांत नवगठित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया।जिसमें नवीन नगर कार्यकारिणी में अनुराग शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय गोस्वामी सचिव एवं मोहनलाल गौड़ पूर्णचंद्र गोस्वामी, तरुण बनर्जी, मनीष गोस्वामी, जेपी गौड, कृष्ण बलराम गोस्वामी, गिरधर शर्मा को पदाधिकारी आदि विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया।संचालन संगठन मंत्री दीपक कृष्ण गोस्वामी ने किया एवं उपाध्यक्ष आचार्य दीपक गोस्वामी एवं श्याम शांडिल्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। महोत्सव में महासभा के संरक्षक रामजीवन शर्मा, विनोद शुक्ला, महिला जिलाअध्यक्ष अनुराधा, रामकुमार शर्मा, देवेंद्र सारस्वत, दिव्यांशु शर्मा, प्रवीण शर्मा, दिनेश शर्मा, नेहा गोस्वामी, रजनी शर्मा, प्रभु कांत उपाध्याय आदि की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
