• Sun. May 24th, 2026

रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत पर हंगामा

ByVijay Singhal

Dec 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में एक युवक की उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास में लगी है। नगर के राधाविलास क्षेत्र निवासी गोविंद बघेल ने बताया कि उनका चचेरा भाई विक्रम उर्फ ब्रजबिहारी बघेल (32) के पैर में सूजन आने पर तीन दिन पहले रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती किया था। इलाज के दौरान उसके हाथ में भी सूजन आने लगी। शुक्रवार शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनके चचेरे भाई की मौत हुई है। यहां पहले सेवा भाव से उपचार होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले को शांत कराने के प्रयास मेंं जुटी रही। इधर अस्पताल के स्वामी कृष्णकालीनंद महाराज ने कहा कि शाम को मरीज को उसकी दादी ने लिटाकर दाल पिला दी। इससे दाल उसकी सांस की नली में अटक गई। जानकारी होने पर तुरंत नर्स और डॉक्टर पहुंचे और मरीज को आईसीयू में ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस पर परिजन कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन पार्षद यहां हंगामा कर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। यदि कोई शिकायत है कि तो जांच कराएं इसका जवाब अस्पताल देगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.