• Tue. Jun 23rd, 2026

कान्हा की नगरी के 62 गांवों में अनोखी पंचायत, अब इन चीजों पर लगी रोक, महंत प्रेमदास महाराज की अगुवाई में निर्णय

ByVijay Singhal

Apr 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के कोकिलावन में महंत प्रेमदास महाराज की अध्यक्षता में हुई 62 गांव की पंचायत में शादी में डीजे बजाने और शराब की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय हुआ। इस कार्य को अंजाम देने के लिए पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई जाएंगी। दस वर्ष पूर्व विकास खड नंदगांव के गांव महराना में शादी समारोह में डीजे को लेकर हत्याकांड हुआ था। कुमरचंद रावत ने कहा कि गांव में बिकने वाली अवैध शराब व नशेबाजी से युवा पीढ़ी दूषित हो रही है। भविष्य अंधकार में जा रहा है। इस बार पूर्ण विराम लगना चाहिए। डीडेपाल के अध्यक्ष सरमन सिंह ने कहा कि शादी और अन्य समारोह के आयोजनों में डीजे पर चलने वाले अश्लील गानों से गांवों का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं को काफी समस्या होती है। समस्या का निदान होना चाहिए। गठौना पाल के अध्यक्ष कश्यप ने कहा कि ट्रैक्टरों पर भी साउंड लगवा लिए हैं। गानों की धमक से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैनीवाल पाल के अध्यक्ष रूपंचद बैनीवाल ने कहा कि दोनों ही समस्या विकराल हैं। लौहकना पाल के अध्यक्ष भीम चौधरी ने कहा कि समस्या के समाधान को पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई जाए। कमेटी गांव मे जाकर लोगों को समझाए। चौधरी लक्ष्मीनारायण ने सभी गांवो के लोगों को आश्वासन दिया कि हर तरह की समस्या का निदान करने के लिए तैयार हैं। रावतपाल के अध्यक्ष पदम सिंह रावत, जिला सहकारी बैक के डायरेक्टर नरदेव चौधरी, विजन चौधरी, कैलाश चौधरी, मूला चौधरी, किशन मुकदम, रतन सिंह, दाताराम बैनीवाल, बगजीत चौधरी, फैली चौघरी, नौहबत प्रधान, अवतार मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.