हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आंधी ने विद्युत निगम का हाल बेहाल कर दिया। जिले भर में 700 से अधिक बिजली के खंभे टूटे तो वहीं शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 24 घंटे में शहर की आपूर्ति तो शुरू हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में हालात सामान्य होने में अभी 24 घंटे का समय और लगेगा। विद्युत निगम के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि वर्तमान में इतने बिजली के खंभे भी स्टॉक में नहीं हैं। रात 10 बजे के करीब आई आंधी ने शहर से लेकर देहात तक जमकर तांडव मचाया। पेड़ जड़ से उखड़ गए तो वहीं सड़कों पर लगे विज्ञापन के यूनीपोल भी धाराशायी हो गए। शहर में सौंख अड्डे से एसबीआई चौराहे जाने वाली सड़क पर यूनीपोल आंधी में टूट गया। इसकी चपेट में आकर बिजली के चार खंभे और लाइनें भी टूट गईं। हालांकि यूनीपोल टूटने के समय कोई नीचे न होने से हादसा टल गया। यूनीपोल का हिस्सा सड़क पर गिरने से आवागमन में भी दिन भर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं डैंपियर नगर में बीएसएनएल कार्यालय के सामने लगा नीम का विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। लोगों को घूमकर दूसरी तरफ से गुजरना पड़ा। दिन में लोगों ने खुद ही पेड़ की टहनियां काटकर आवागमन के लिए रास्ता बनाया। इसी तरह धौलीप्याऊ रोड, चंदनवन समेत अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ टूटने से आवागमन में समस्या हुई। पेड़ों के साथ ही टूटे हुए बिजली के खंभों के चलते सबसे बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। टूटे हुए बिजली के खंभों की गिनती हुई तो विद्युत निगम भी हैरान रह गया। जिले भर में 700 से अधिक खंभे टूटे। इससे शहर से देहात तक अधिकांश क्षेत्र में रात भर अंधेरा रहा। निगम के कर्मचारियों ने रात में लाइनों की पेट्रोलिंग कर सुबह तक शहर में 70 प्रतिशत बिजली आपूर्ति चालू करा दी, लेकिन 30 प्रतिशत क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली आपूर्ति के लिए लोग परेशान रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
