• Tue. Feb 17th, 2026

छाता में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत:गाड़ी से उतरने के बाद ट्रैक पर खड़े थे, दिल्ली से छतरपुर जा रहे थे दोनों

ByVijay Singhal

Feb 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकला आरपीएफ थाना पुलिस ने छाता रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात्रि दिल्ली से छतरपुर के लिए यात्रा कर रहे दो युवक ट्रेन रुकने के दौरान दूसरे ट्रैक पर खड़े दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी जैसे ही दोनों युवकों के अन्य साथियों को परेशान हो गए। इस दौरान रेलवे के ट्रैक मैन की सूचना पर आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मौके पर मौजूद मृतकों के साथियों से घटना की पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक अमित पुत्र भूरेलाल एवं अभिषेक पुत्र राम प्रवेश जो दिल्ली के रहने वाले है। सभी दिल्ली से छतरपुर जा रहे थे। छाता रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान आवश्यक कार्य के लिए उतर गए। जिससे दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का शव मिलने की सूचना मिली थी। आरपीएफ के पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मृतकों के साथी अभिषेक पुत्र रामजीवन कुशवाह, बंटी पुत्र धनु कुशवाह और पंकज पुत्र बलवीर निवासी दिल्ली मिले। जिन्होंने बताया कि हम सभी लोग दिल्ली से छतरपुर जा रहे थे। सभी के पास ट्रेन का टिकट मौजूद था।आरपीएफ पुलिस के प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.