• Sat. Feb 14th, 2026

यमुना में स्नान करते समय दो युवक डूबे, एक का मिला शव; दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Sep 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में मथुरा से मजदूरी के लिए वृंदावन आए दो युवक केशी घाट पर यमुना में स्नान के दौरान डूब गए। शनिवार दोपहर एक युवक का शव पानी गांव पुल के पास मिल गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। थाना हाईवे क्षेत्र के पाली खेड़ा नगला भोजपुरी निवासी 18 वर्षीय शंकर अपने पड़ोसी 19 वर्षीय गौरी के साथ शुक्रवार को वृंदावन में मजदूरी करने आया था। दोपहर करीब 3 बजे दोनों केशी घाट के पास यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। केशीघाट पर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवकों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। ऐसे में गोताखोरों ने शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पानी गांव पुल के पास एक युवक का शव बरामद हो गया। इसकी शिनाख्त शंकर पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे युवक गौरी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.