हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव-मथुरा मार्ग पर आरएसएस मेडिकल कॉलेज के पास रविवार रात 8:30 बजे दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठी सवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया कि हादसे में सोनवीर सिंह (32) पुत्र विक्रम निवासी अमीरपुर थाना बलदेव व दूसरा बाइक सवार कृष्णा (22) पुत्र हरिओम निवासी ग्राम अवैरनी की मौत हुई है। कृष्णा के साथ बैठा नागेंद्र निवासी अवैरनी घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
