• Sun. May 24th, 2026

व्रन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में दो महिलाएं बेहोश

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान आगरा की महिला सहित दो महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम से महिला को उपचार दिलाया। इससे महिला की हालत सामान्य हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार मिलने के बाद महिला सही हो गई। वह डायबिटीज की रोगी होने के साथ ही मंदिर में खाली पेट आईं थीं। मार्गशीर्ष की द्वादशी को आगरा के अकबराबाद निवासी 35 वर्षीय श्रद्धालु महिला शमी आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर गेट चार से बाहर जा रही थी। इसी बीच तभी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उन्हें चक्कर आ गया। और वह जमीन पर गिर गईं। महिला श्रद्धालु के जमीन पर गिरते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार व पुलिसकर्मी महिला को भीड़ से निकालते हुए मंदिर के गेट पांच पर तैनात स्वास्थ्य टीम पास लेकर पहुंचे। यहां तैनात डाॅक्टर धारा ने महिला का उपचार किया। वहीं शाम साढे़ सात बजे बांकेबिहारी मंदिर के गेट एक के समीप पीलीभीत निवासी 34 वर्षीय प्रियंका पत्नी कन्हैया भारद्वाज की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर के वहां तैनात पुलिसकर्मी महिला को मंदिर में तैनात डॉक्टर के पास ले गए। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद महिला की सुधार आया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.