हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में दो महिलाएं और कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें से एक महिला का पति दो दिन पहले संक्रमित मिल चुका है। फिलहाल जिले में छह एक्टिव केस हैं। लगातार संक्रमित मिलने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग शुरू नहीं की है। शहर की सीडीएस नगर कॉलोनी में अभी दो दिन पूर्व एक वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन उनके परिजन का आरटीपीसीआर सैंपल लिया था, जिसमें उनकी पत्नी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई है। रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आवास पर पहुंची। संक्रमित महिला को आवश्यक दवाएं दी गईं। साथ ही उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया।
दूसरी संक्रमित महिला बुलंदशहर जनपद निवासी है। महिला परिवार के साथ मथुरा घूमने आई थी। पूरा परिवार द्वारिकाधीश मंदिर के निकट स्थित एक धर्मशाला में रुका था। तबीयत बिगड़ने पर महिला दवा लेने जिला अस्पताल आई थी। यहां चिकित्सक ने कोरोना के संभावित लक्षणों को देखते हुए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां महिला की जांच पॉजीटिव आई। जानकारी मिलते ही परिजन बुलंदशहर रवाना हो गए। नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों की तबीयत में सुधार है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
