हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव पडरारी में प्राथमिक विद्यालय में दो महिला टीचर के बीच विवाद हो गया।विद्यालय प्रबंध समिति के गठन को लेकर इंचार्ज अध्यापिका और महिला शिक्षा मित्र में आपस में भिड़ गई। दोनों ने एक दूसरे की चोटी पकड़ कर खीचीं। महिला टीचर के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय में शासन के निर्देश पर विद्यालय प्रबंध समिति का गठन होना था। काफी समय से प्रबंध समिति के गठन का कार्य नहीं हुआ। जिसके बाद गांव के प्रधान ने शुक्रवार का समय दिया। मगर, जब कोई नहीं पहुंचा तो इंचार्ज अध्यापिका ने अभिभावकों की मौजूदगी में समिति का गठन कर दिया। इसी बात को लेकर इंचार्ज अध्यापिका और महिला शिक्षा मित्र में विवाद हो गया। इंचार्ज अध्यापिका और शिक्षा मित्र ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। इंचार्ज अध्यापिका पार्वती गौतम ने बताया कि महिला शिक्षा मित्र मीना देवी 11 बजे स्कूल पहुंची। स्कूल पहुंच कर शिक्षा मित्र मीना देवी ने प्रबंध समिति की बनाई गई अध्यक्ष को लेकर सवाल खड़े करते हुए विवाद शुरू कर दिए।
विद्यालय में जिस समय झगड़ा हुआ उस समय छात्र छात्रा और उनके अभिभावक भी स्कूल में मौजूद थे। छात्रों के सामने ही टीचर लड़ती रही। टीचर की स्कूल में लड़ाई का वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में हुए विवाद को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से शांत कराया। इसके बाद इंचार्ज अध्यापिका पार्वती गौतम ने सूचना बीएसए कार्यालय और एबीएसए को दी। इसके साथ ही थाना राया पहुंचकर पुलिस से भी शिकायत की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
