• Sat. Jul 11th, 2026

महौली रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाबा जयगुरुदेव के दो सेवको की मौत

ByVijay Singhal

Jan 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत महौली रोड पर जयगुरूदेव मंदिर के दो सेवको की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने का समाचार प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जाता है कोहरे के कारण ये दुर्घटना हुई। मृतक में एक किशोर अपने माता पिता का एक मात्र पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे क्षेत्र के जयगुरूदेव मंदिर के समीप वाईक से दूध लेने जाते सेवक 17 वर्षीय विशाल पुत्र शिव शंकर व 16 वर्षीय सुखवेन्द्र पुत्र धर्मेंद्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोरों का जयगुरूदेव अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.