हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वह सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही बलदेव क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलदेव अंतर्गत राया बलदेव रोड पर गांव बंदी के समीप बाइक सवार आगरा रुनकता निवासी सौरभ पाठक पुत्र रामचंद्र पाठक को अज्ञात वाहन ने गोदिया बाइक पर बैठी आगरा निवासी मोना भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों युवक-युवतियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए बलदेव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान सौरभ पाठक की मौत हो गई मृतक एलएलबी का छात्र बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रामेंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा है। वहीं युवती की अभी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
