• Mon. Apr 13th, 2026

व्रन्दावन की काशीराम कॉलोनी में देवी जागरण में भिड़े दो पक्ष, चले चाकू व लात-घूंसे

ByVijay Singhal

Mar 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कांशीराम कॉलोनी में देवी जागरण के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। चाकू और लात-घूंसे चले और एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस विवाद में एक गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी है। पीड़ित पक्ष की ओर से घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांशीराम कॉलोनी निवासी साधुराम पुत्र हरप्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके यहां 27 मार्च की रात को देवी जागरण का आयोजन हो रहा था। आरोप है कि रात करीब 12.30 बजे पड़ोस में रहने वाले बानो, शोभा, साहिल, कालिया, मोटू घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू दी। झगड़े की आवाज सुनकर आए बेटे राजू के पेट में सोहेल ने धारदार हथियार घोंप दिया। इसके अलावा राजू की गर्भवती पत्नी पूजा पर लात-घूंसे मारे। बीच बचाव करने आए बीरवल को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। भीड़ इकट्ठा हो जाने पर आरोपी वहां से भाग गए। घायलों को मथुरा और वृंदावन के निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां बीरवल और गर्भवती महिला पूजा की हालत नाजुक बनी है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.