• Fri. Feb 27th, 2026

गोवर्धन में बंदरों के हमले में महिला समेत दो बच्चियां घायल

ByVijay Singhal

Jul 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गांव जतीपुरा निवासी सोनम देवी सौंख कस्बे में एक चिकित्सक के क्लीनिक से दवा लेकर सुबह करीब 9 बजे बाजार जा रहीं थीं। तभी अचानक घुड़की देते हुए दो-तीन बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। वह बचने का प्रयास करते हुए सिर नीचे कर बैठ गईं। पति पवन कुमार ने बताया कि एक बंदर ने उनके दाएं हाथ में काट लिया। अन्य बंदर ने शरीर पर पंजों से खरोंच मार दी। चीख सुनकर दुकानदार आए और बंदरों को खदेड़ा। इधर सुरीर के दो अलग-अलग गांवों में बंदरों ने हमला कर दो बच्चियों को घायल कर दिया। नगला फोंदा के भगवान सिंह की 7 वर्षीय बेटी आयुषी अपने घर के समीप खेल रही थी तभी आए बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं गांव नगला मौजी निवासी रामपाल की 6 वर्षीय बेटी परी पर घर में खेलते समय बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सुरीर ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.