• Mon. Feb 9th, 2026

स्कूल बस की चपेट में आईं दो महिला शिक्षामित्र, एक की मौत

ByVijay Singhal

Sep 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के पानीगांव-मांट रोड पर फक्कड़ बाबा आश्रम के समीप वृंदावन से छात्राओं को लेकर आ रही स्कूल बस ने मांट की ओर से आ रही स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे स्कूटी सवार एक महिला शिक्षा मित्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। छटीकरा निवासी नीटू चौहान व कृष्णा इंक्लेव लक्ष्मीनगर निवासी बीना चौधरी पत्नी प्रहलाद सिंह जिल-अलीगढ चिंता बास के सरकारी स्कूल में शिक्षा मित्र तैनात हैं। बृहस्पतिवार को को ड्यूटी से स्कूटी से लौटते समय वृंदावन के धानुका विद्यालय की बस ने राधारानी मोड़ से आगे फक्कड़ बाबा के समीप बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बीना का पैर एड़ी से कट कर अलग गिर गया। दोनों को वृंदावन के एक अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान बीना (35)ने दम तोड़ दिया। थाना जमुना पार पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया है और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मांट। हादसे के वक्त विधायक राजेश चौधरी घटनास्थल से होकर गुजरते रहे थे। उन्होंने बस में बैठी छात्राओं को पुलिस की मदद से दूसरी बस के माध्यम से सभी छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचवाया। जमुनापार पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान कुछ छात्राओं ने विधायक से बस चालक की शिकायत की। कुछ छात्राएं विधायक के सामने रोती बिलखती नजर आईं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.