• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए दो कर्मचारी:एक की मौत, एक अस्पताल में भर्ती; घटना सीसीटीवी में कैद

ByVijay Singhal

Feb 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता के थाना कोसीकला में कोटवन गांव के पास मुनिजी होटल के दो कर्मचारी हॉल में अचेत अवस्था मे पड़े हुए नजर आए। इस दौरान सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे होटल मालिक नरेश चोधरी ने होटल के दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर पहुंचे तो एक कर्मचारी की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर स्थिति में था। जिसे उपचार के लिए केडी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर होटल के हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो सारा मामला साफ साफ हो गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के मुताबिक दोनों कर्मचारी खाना खाकर सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद दोनों को बेचैनी होने लगी और एक चारपाई पर ही गिर पड़ा। जबकि दूसरा चारपाई से नीचे गिर गया। होटल मालिक नरेश चौधरी के अनुसार मृतक व्यक्ति उमेश भट्ट पुत्र दयाकिशन उम्र 35 वर्षीय निवासी उत्तराखंड का रहने वाला है। जो उनके होटल की किचन में वर्षों से काम कर रहा था। दूसरा कर्मचारी घायल गुलाब पुत्र रोशन उम्र 50 वर्ष कोटवन का रहने वाला है। जो होटल में चौकीदार की नौकरी करता है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल मालिक नरेश ने यह भी बताया कि केडी मेडिकल के डॉक्टरों ने इस घटना को फ़ूड पॉइजिंग बताया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.