• Thu. Jul 2nd, 2026

घर में खाना बनाते समय दो सिलिंडर फटे, मकान क्षतिग्रस्त; परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान

ByVijay Singhal

Apr 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा इलाके के एक मकान में रविवार सुबह आग लग गई। महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान एलपीजी सिलिंडर से लीकेज कारण आग लग गई। घर में एक अन्य सिलिंडर भी रखा हुआ था। दोनों सिलिंडर फट गए। परिवार ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला मंजू शर्मा निवासी चामड़ देवी मंदिर के पास देवीपुरा, हाईवे घर में सुबह के समय खाना बना रही थीं। तभी आगजनी की यह घटना हुई। सुबह 11:23 बजे करीब फायर विभाग को सूचना मिली। तत्काल मौके पर फायर टेंडर रवाना किया गया। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिवार के लोग सकुशल हैं। मकान की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा रोड पर हीरो एजेंसी के पास दोपहर 12:15 बजे के करीब एक कैंटर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। चालक करंट से झुलस गया। इधर, गाड़ी के टायरों में आग लग गई। गनीमत रही कि देवीपुरा इलाके के एक मकान में लगी आग को बुझाकर फायर बिग्रेड की टीम लौट रही थी। टीम ने गाड़ी में लगी आग को देख तत्काल उस पर पानी की बौछार की। इसके चलते तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.