हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ई-बसों में यात्रा करने के लिए उत्साहित यात्रियों को अब जल्द ही इनमें सफर करने का मौका मिलेगा। आईएसबीटी बस स्टैंड पर दो चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। इनका शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। इसके बाद मथुरा होते हुए 35 ई बसों का संचालन शुरू होगा।
आगरा से आए जनरल मैनेजर एसएल शर्मा ने चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब आगरा से मथुरा होते हुए ई बसों का संचालन शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने व अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि अभी डिपो से 160 सामान्य बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन अब ई-बसों में भी यात्रियों को सफर करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ई-बसें 200 किलोमीटर एरिया क्षेत्र में संचालित होंगी। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशान नहीं होगा पड़ेगा। ये सभी बसें वातानुकूलित होंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
