• Tue. Feb 10th, 2026

हाईटेंशन लाइन टूटने से दो बीघा गेहुं की फसल जली

ByVijay Singhal

Mar 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव माना गढ़ी में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन टूटने से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। फसल जलने से किसान की पूरी साल की मेहनत पर पानी फिर गया है। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। किसान ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। बताया गया कि खाजपुर रोड पर खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन शुक्रवार सुबह हवा से आपस में भिड़ गयीऔर चिंगारी के साथ टूटकर गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गयी। देखते ही देखते फसल में आग लग गई। आग लगती देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना देने के 1 घंटा बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक किसान जीतू सिंह की दो बीघा फसल जल चुकी थी। किसान जीतू सिंह ने बताया कि उन्होंने नौ बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी, मगर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। मानागढ़ी जेई ओमेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन टूटने से गेहूं की फसल में आग लगी है। खेतों की लाइन को फसल कटने तक काट दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.