• Sat. May 23rd, 2026

वृन्दावन में कैलाश नगर स्थित राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में तुलसी पूजन का आयोजन

ByVijay Singhal

Dec 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में कैलाश नगर स्थित आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी के निवास पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में श्री तुलसी पूजन कार्यक्रम पंडित चंद्र लाल शर्मा गुरुजी की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सेवा संघ प्रतिवर्ष तुलसी पूजन दिवस मनाता रहा है। अपने शास्त्रों में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजय पाराशर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी दिवस का जो महत्व है किसी अन्य धर्म में यह विशेषता नहीं है। जिला अध्यक्ष सुनील कौशिक ने कहा कि तुलसी पूजन तथा पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर समस्त देशवासियों के लिए राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की अनंत अनंत बधाई और मंगल कामना प्रदान की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने पंडित ब्रह्मदेव द्विवेदी को उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया। श्री गोस्वामी ने कहा कि पंडित द्विवेदी प्रभारी पद पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ का प्रदेश में हर तरह से वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे। सभी ने ब्राह्मण सेवा संघ की ओर से बधाइयां दी। तुलसी महारानी के विशाल 7 फुट से अधिक दर्शन पूजन से सभी महापुरुष आश्चर्यचकित रह गए। इस अवसर पर अनुभूति कृष्णागोस्वामी, निगम उपसभापति मुकेश सारस्वत, आचार्य रसिकशास्त्री, ब्रह्मचारी विमल चैतन्य, गोविंद नारायणशर्मा, आर.सी. द्विवेदी, बृजेश शर्मा, बृजभूषण मिश्रा, देवांशदुबे, नीरज शर्मा, हार्दिक शर्मा, श्रीमती रंजना दुबे, श्रीमती रेनू शर्मा, सोनाक्षी दुबे साहित्य आदि उपस्थित रहे। संचालन विनीत द्विवेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आचार्य ब्रह्मा देव द्विवेदी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.