हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाइवे पर नया सड़क कानून पास होने पर ट्रक चालकों ने इस कानून के विरोध में रैपुराजाट के समीप पर जाम लगा विरोध प्रदर्शन किया। बताते चलें कि सड़क मार्गों पर तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण बढ़ते सड़क हादसों पर शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा नया सड़क कानून पारित किया गया। इसके विरोध में शुक्रवार शाम क्षेत्र के रैपुराजाट के समीप कुछ ट्रक चालकों ने हाइवे पर आड़े तिरछे ट्रक खड़े कट रोष व्यक्त किया। इससे कुछ ही देर में दोनों तरफ हाइवे पर जाम लग गया। महाराष्ट्र निवासी ट्रक चालक अरविंद कुमार ने बताया कि नए सड़क कानून के मुताबिक सड़क पर दुर्घटना में हिट एंड रन की स्थिति में 10 साल कारावास का प्रावधान किया गया है। अधिकांश वाहन चालक दुर्घटना के बाद अपनी जान बचाने के लिये मौके से भागते हैं, क्योंकि वहां मौजूद जनता बिना सही-गलत देखे केवल बड़े वाहन वाले चालक की बुरी तरह पिटाई करती है। मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक रमेश ने बताया कि अधिकांश वाहन चालक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना चाहते हैं लेकिन जनता की पिटाई के डर से मौके से भागते हैं। इसके अलावा पुलिस भी केवल बड़े वाहन चालकों के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही करती है, गलती चाहे किसी की भी हो। जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चालकों को समझा बुझाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। एसएसआई सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक चालकों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
