हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया कस्बे के हाईवे कट पर राजस्थान नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार सुबह एक ट्रक को घेराबंदी के बाद पकड़ा है। ट्रक में लदा डोडा पोस्त राजस्थान से पंजाब जा रहा था, जिसका इस्तेमाल मादक पदार्थ बनाने में किया जाता है। पुलिस ने करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना राया में खड़ा कराया है। राया थाना प्रभारी करमवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार को हाईवे कट के पास डोडा पोस्त ले जा एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में करीब साढ़े तीन सौ किलो डोडा पोस्त था। टीम ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे 65 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। राजस्थान नारकोटिक्स टीम निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ट्रक को राया थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
