• Sat. Jul 4th, 2026

शोहदे से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

ByVijay Singhal

Aug 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा ने एक युवक की छींटाकशी से परेशान होकर कॉलेज जाना छोड़ दिया। आरोपी 12वीं का छात्र है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का आरोप है कि आरोपी आए दिन उस पर अश्लील कमेंट करता है। रास्ते में आते-जाते कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। कॉलेज-कोचिंग जाते समय पीछा करता है। परिजनों ने आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की तो वे अपने बेटे का साथ देने लगे। आखिर आरोपी उत्पीड़न से परेशान होकर उसने कॉलेज और कोचिंग जाना छोड़ दिया है। एसएसपी के आदेश पर थाना जमुनापार में आरोपी के खिलाफ के दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.