हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देशभक्ति का जोश भर देने वाले नारे, हाथों में तिरंगा और चेहरे पर उत्साह। कोई भी मां भारती के प्रति सम्मान प्रकट करने के इस अवसर से चूकना नहीं चाहता था। स्कूली बच्चे, सामाजिक, व्यापारिक, छात्र व खेल संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, एनसीसी, एनएसएस के अलावा शहर के तमाम क्लब जब एकजुट हुए तो लगा जैसे राष्ट्र प्रेम का धारा सड़कों पर बह निकली हो। मौका था। मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत निकाली गई रैली का, जिसमें भारी संख्या में शहरवासियों ने अपनी सहभागिता की। रैली की शुुरुआत सोमवार सुबह करीब 8.45 बजे सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से शुरू हुई। डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद ने भी हाथों में तिरंगा थाम शहरवासियों के साथ कदमताल की। जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों में जोश भरा। राजनीतिक अदावत छोड़ भाजपा से लेकर सपा, कांग्रेस ने भी भाग लिया। रैली के आगे चल रहे स्कैर्ट्स इसकी शोभा बढ़ा रहे थे। क्वालिटी चौराहा, विकास बाजार होते हुए जैसे ही रैली होली गेट चौराहा पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देशभक्ति के तरानों पर विद्यार्थियों ने जमकर कदम थिरकाए। रैली के सम्मान में समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे द्वारा होली गेट चौराहे को सजाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ध्वाजारोहण किया तो तालियों की गड़गड़ाहट माहौल गूंज उठा। इसके बाद राष्ट्रगान के सम्मान में पूरा होली गेट क्षेत्र कुछ पलों के लिए थम गया। रैली के समापन पर विहिप के जिलाध्यक्ष अमित जैन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को लड्डू और मठरी प्रसाद के तौर पर वितरित की। प्रथम पहल फाउंडेशन के सीए अमित अग्रवाल भी सहयोगी रहे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान, किशोरी रमन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीएसए कॉलेज, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जयसिंहपुरा व्यवसायी समिति, औरंगाबाद व्यवसायी समिति, धौली प्याऊ व्यवसायी समिति,सौंख रोड व्यवसायी समिति, मंडी चौराहा व्यवसायी समिति, गुर्जर मार्केट, नए बस स्टैंड व्यवसायी समिति, होली गेट व्यवसाय समिति, खजानी इंस्टीट्यूट, मिशन स्माइल फाउंडेशन, रोटरी क्लब, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ, गिलट आभूषण व्यवसायी समिति, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, संयुक्त पूर्व सैनिक मोर्चा, पश्चिम उप्र वेटरन्स इंडिया, अमरनाथ विद्याश्रम, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज, ग्रेस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, बालकृष्ण दाऊदयाल विद्यालय, कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर, क्लैंसी इंटर कॉलेज, एथलेटिक्स एसोसिएशन, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर, सपा अल्पसंख्यक वर्ग प्रकोष्ठ, भाकियू टिकेट, ये रहे सहयोगी: केएम यूनिवर्सिटी, मुख्य प्रायोजक, पावर्ड बाई केडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सह प्रायोजक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. के अलावा एमआर ग्रुप, श्री ग्रुप, श्री गिर्राज महाराज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, टेकमैन ग्रुप, आरके ज्वैलर्स, जगदीश ज्वैलर्स, राधारानी ज्वैलर्स भी प्रायोजक रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
