हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में रामलीला संस्थान द्वारा आयोजित उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले के दौरान होने वाली रामलीला मंचन में देवताओं का आह्वान किए जाने के साथ कलाकारों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल सियावर रामचंद्र के जयघोषों से गूंज उठा।संस्थान के भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तालीम के माध्यम से अभिनय करने वाले स्वरूपों को प्रशिक्षण दिया जाता है। रामलीला में होने वाली मंचन में युद्धों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस बार राम की भूमिका भव्य, लक्ष्मण की रोहन, माता सीता की वेदांत, भरत दिव्यार्थ, शत्रुघ्न वैभव, हनुमान की हरिओम निर्वहन करेंगे। संस्थान के अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अन्नू वैद्य, समन्वयक हरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भरत मिलाप मेले में साथ नवमी के दिन प्रसिद्ध काली मां की रौद्र रूप की सवारी निकाली जाती है। इस बार उत्तर भारत का प्रसिद्ध भरत मिलाप मेला तीन अक्तूबर को होगा। संयोजक अजय गोयंका, पिन्टू, कमल किशोर वार्ष्णेय, राहुल मंगला, मनीष जैन, शृंगारी प्रमुख भगवत प्रसाद, योगेंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, तनिष्क मंगला, जगदीश, सुरेश चंद आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
