• Mon. May 11th, 2026

गीता शोध संस्थान के प्रशिक्षुओं ने किया माखन चोरी का लीला भव्य मंचन

ByVijay Singhal

Oct 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए के सांझी महोत्सव में झांसी चित्रांकन संग सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/महावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए विश्वाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘रसखान और ताज बीबी उपवन’ (समाधि स्थल) पर पांच दिवसीय सांझी महोत्सव में ‘माखन चोरी रासलीला’ का भव्य मंचन किया गया। बिहारी शरण ने भजन गाये और मयूर कौशिक ने रसखान के पद गायन किया।
माखन चोरी लीला का मंचन रसखान समाधि स्थित ओपन एयर थिएटर (ओएटी) पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन के प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं ने किया। माखन चोरी लीला के मंचन से पूर्व इसका पूर्वाभ्यास किया गया। मंचन का निर्देशन और परिकल्पना अकादमी के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना ने और मंचन मार्गदर्शन ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा ने किया। मंचन का संयोजन और समन्वय संस्थान के कोआर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने किया।
मंचन के लिए जगदीश पथसारिया ने स्क्रिप्ट, आकाश शर्मा ने गायन, मनमोहन कौशिक, सुनील पाठक, दीनानाथ आदि ने संगत की। संचालन श्री सिकरवार ने किया। कलाकारों का सम्मान पटुका पहना कर सहायक अभियंता आर पी यादव ने किया। गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित, एंकर डा अनिल चतुर्वेदी, डा उमेश आदि ने दीप प्रज्जवलन किया।
सांझी महोत्सव में संत बिहारी शरण जी महाराज ने भजन पेश किए। मयूर कौशिक ने सांझी के पद का गायन किया।
इस मौके पर बडी संख्या में चित्रकार अलग-अलग रंग में अलग-अलग तरीके से सांझी बना रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.