• Fri. Mar 27th, 2026

मथुरा में प्रसव के लिए रुकवाई गई ट्रेन, महिला यात्री ने दिया बेटी को जन्म

ByVijay Singhal

Sep 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्टेशन पर यात्री को उतरवाकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवा गया। हुआ ये मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति में यात्रा कर रही संगीता अहिरवार ने  बेटी को जन्म दिया। सफर के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा हुई थी। रेल मदद पर मेडिकल कॉल आई, जिसके बाद टीम सक्रिय हो गई।
बताया गया है कि महिला यात्री संगीता अहिरवार ट्रेन संख्या 12122 के  एस – 2 में 5,6 बर्थ पर निजामुद्दीन से दमोह  की यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। इस मामले में ऑन बोर्ड टीटीई विनय कुमार की जबलपुर मुख्यालय से बात हुई। उन्होंने भी बताया कि तबीयत ज्यादा खराब है। ये गाड़ी आगरा मंडल के किसी भी स्टेशन पर नहीं रुकती है। इसलिए डिप्टी पंच्युलटी आगरा मंडल को मथुरा स्टेशन पर गाड़ी को रुकवाने का मेमो दिया गया।  उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य मथुरा को यात्री को डॉक्टर द्वारा अटैंड करवाने को बोला गाया। मथुरा स्टेशन पर यात्री को उतरवाकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवा गया। जहां पर महिला द्वारा एक बेटी को जन्म दिया गया। महिला के पति द्वारा रेलवे और रेलवे स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.