हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया में सावन माह के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की। कासगंज के सोरो और बुलंदशहर के रामघाट से जल लेकर जाने वाले श्रद्धालु बिचपुरी और कस्बा राया होकर विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। हर रविवार से सोमवार तक भारी वाहनों को कस्बा राया से नव निर्मित बरेली हाईवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने नागरिकों से फीडबैक लिया और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकार महावन संजीव कुमार राय, थाना राया के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, अरविंद शर्मा, प्रधान राम हरि सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
