• Tue. Feb 17th, 2026

1000 कैमरों के बीच होगी मथुरा शहर की ट्रैफिक सुरक्षा , नगर आयुक्त ने किया कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण

ByVijay Singhal

Mar 1, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के नगर आयुक्त शशांक चैधरी द्वारा निगम में स्थापित इन्टीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम के कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया गया। सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा शहर की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत आईटीएमएस के माध्यम से नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत तिराहों-चैराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेन्ट स्थापित करते हुये ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों  के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की जा रही है। वहीं अब इसका दायरा बढाते हुए सार्वजनिक स्थानों जैसे- बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्गों, पेट्रोल पंपों, कालोनियों, गलियों, भवन आदि के बाहर लगे कैमरों को भी आईटीएमएस कन्ट्रोल रूम से इन्टीग्रेटेड किये जाने की कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत कुल 1000 कैमरों को इन्टीग्रेटेड किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत 419 कैमरे की इंटीग्रेट किया जा चुका है। उक्त  क्रम में नगर आयुक्त श्री चैधरी द्वारा कंट्रोल रूम आईटीएमएस से इंटीग्रेटेड किए गए कैमरों के लाइव फीड का अवलोकन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि शेष कैमरों को भी जल्द से जल्द इन्टीग्रेट करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.