हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के हाईवे कट पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। बलदेव के अवैरनी निवासी सुनील उर्फ सोनू ट्रैक्टर पर चालक था। शुक्रवार शाम वह ट्रैक्टर में डीजल भराने जयगुरुदेव पेट्रोल पंप पर आए थे। डीजल भराकर गांव वापस जाते समय हाईवे कट पर किसी वाहन ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की 13 माह पहले ही शादी हुई थी। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
