• Sat. Mar 7th, 2026

फरह टोल टैक्स बचाने को गांव की संकरी गलियों में घुसा कैंटर, तोड़े दो बिजली पोल;

ByVijay Singhal

Mar 6, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। फरह के हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के लिए अवैध रास्तों से निकल रहे वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। गांव कुरकंदा से निकल रहे वाहन ने दो बिजली के पोल तोड़ दिए। बिजली आपूर्ति के दौरान पोल टूटने से तार आपस में टकराने से चिंगारी निकलने लगी। इससे भगदड़ मच गई। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने वाहन की चाबी पुलिस को सौप दी। देर शाम साढ़े सात बजे तक बिजली विभाग की टीमें दोनों पोल को सही करने के काम में जुटी रहीं। आगरा की ओर से मथुरा जाने वाले वाहन हाईवे पर टोल बचाने के लिए गांव फतिहा कट से हथावली होकर कुरकंदा से मथुरा निकल जाते हैं। बिना नंबर की एक कैंटर टोल बचाने के लिए गांव कुरकंदा होकर मथुरा की ओर निकल रही थी। गांव में बिजली का पोल वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से दो पोल टूट गए। आपूर्ति के दौरान पोल टूटने की वजह से तार आपास में छूने लगे। इससे चिंगारी निकलने लगी। इसे देख लोगों में भगदड़ मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति को बंद कराया। लोगों ने कैंटर की चाबी पुलिस के सिपुर्द की है। पुलिस वाहन को महुअन चौकी ले गई। बिजली विभाग की टीमों ने पोल को सही करने का कार्य शुरू किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.