• Mon. Feb 9th, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की महिला टीम आई आगे

Spread the love

ब्यूरो क्राइम मोहित सिंघल मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की युवा महिला की मथुरा महानगर अध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा कोरोना काल से ही महिलाओं वा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटीशियन का कोर्स सिखा रही हैं उसी कड़ी में इस बार 2022 में भी उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सार्थक पहल शुरू की जिसके अंतर्गत अनेक महिलाओं और लड़कियों ने ब्यूटीशियन का कोर्स सीखते हुए अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार का आर्थिक रूप से सहयोग कर रही हैं | एक कार्यक्रम शंकर गली धोली प्याऊ मथुरा में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी महिलाओं को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की तरफ से उनको प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने युवा महिला टीम की सराहना करते हुए कहा हमारी टीम लगातार समाज को जोड़ने का काम कर रही है उसी क्रम में महिला टीम के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सार्थक पहल महानगर अध्यक्ष वा प्रशिक्षक सुश्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा शुरू की गई है यह सराहनीय कार्य है और यह निरंतर आगे भी चलता रहेगा | महानगर अध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल ने कहा हम लोगों ने देखा कोरोना काल हर कोई परेशान है देखा और खासतौर पर परिवार चलाने के लिए लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा इन्हीं सब चीजों को देखते हुए महिलाओं को हम लोगों ने आत्मनिर्भर आने के लिए ब्यूटीशियन का कोर्स करवाया जिससे महिला अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकें | जिला युवा महिला अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया ने कहा हमारी युवा महिला टीम लगातार समाज के लिए समय-समय पर कार्य करती रहती है उसी के अंतर्गत आज महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं जिससे आने वाले समय में महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकते हैं | फोटो परिचय : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की युवा महिला टीम के द्वारा महिलाओं को दिए गए प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र देते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित , प्रशिक्षक अंशुल अग्रवाल पूजा सिसोदिया अन्य।

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.