• Sun. May 10th, 2026

मथुरा के राया में टैंकर से तेल चोरी करते हुए तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के राया में टैंकर से तेल चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों से देर रात तक पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की पूछताछ चलती रही। जयपुर-बरेली राजमार्ग के किनारे बने ढाबे पर तेल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में टैंकर चालक और हेल्पर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में जुटी रही। पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि मथुरा रोड मल्है के समीप के एक ढाबे के पीछे खाली स्थान पर टैंकरों से तेल चोरी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है कि हिरासत में जो लोग हैं वह किसके इशारे पर टैंकर से तेल चोरी करते थे। यदि वह स्वयं तेल चोरी करते थे तो किसे बेचते थे। इसके अलावा तेल चोरी के शक में पकड़े गए टैंकरों के मालिक के बारे में भी जानकारी की जा रही है। कहीं तेल चोरी में टैंकर मालिक का कोई हाथ तो नहीं है। मौके से एक टैंकर पकड़ा गया है। तीन अन्य टैंकर भी तेल चोरी के शक में पकडे गए हैं। मौके से ड्रम आदि भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि टैंकर रिफाइनरी से बुलंदशहर जा रहे थे। आपूर्ति निरीक्षक महावन गौरव माहेश्वरी ने बताया कि अभी मामले में कार्रवाई चल रही है। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज होगा। जहां तेल चोरी का मामला चल रहा था उस ढाबा स्वामी की दो माह पूर्व हादसे में मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुछ लोग ढाबे को पार्टनरशिप में संचालित कर रहे हैं। पुलिस यह भी जानकारी कर रही है कि कहीं इस मामले में ढाबा स्वामियो का भी तो हाथ नहीं है।
745509573
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.