• Sun. Jul 5th, 2026

श्रीजानकी वल्लभ मन्दिर में त्रिदिवसीय त्रिपाद्विभूति प्राप्ति महोत्सव 28 अगस्त से

ByVijay Singhal

Aug 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के केशीघाट स्थित श्रीजानकी वल्लभ मन्दिर में बैकुंठवासी जगदगुरू स्वामी भगवानदास महाराज का 24 वां त्रिदिवसीय त्रिपाद्विभूति प्राप्ति महोत्सव (पुण्यतिथि महोत्सव) 28 से 30 अगस्त 2023 पर्यंत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया है। जानकारी देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि जानकी मन्दिर के अध्यक्ष जगदगुरू स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत 28 अगस्त को प्रातः काल श्रीतिरुपति बालाजी का तिरूमंजन एवं सायंकाल स्तोत्रों का पाठ होगा।29 अगस्त को अपराह्न 3 से सायं 7 बजे तक वृहद संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।इसके अलावा भव्य फूल बंगला के दर्शन होंगे।30 अगस्त को प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गुरु चरण पादुकाओं का पूजन होगा।तत्पश्चात 11 बजे तदीयाराधन (वृहद भंडारा) सम्पन्न होगा। संत रघुनाथाचार्य महाराज और गोविंद ब्रह्मचारी महाराज ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थिति होने का अनुरोध किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.