• Thu. Apr 30th, 2026

मथुरा जनपद में 884 विद्यालयों की मान्यता पर खतरा

ByVijay Singhal

Sep 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के मान्यता प्राप्त 884 विद्यालयों की मान्यता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वजह ये है कि इन विद्यालयों ने अब तक यू डायस पोर्टल पर छात्रों की प्रगति रिपोर्ट अपलोड नहीं की है। यू डायल पोर्टल पर छात्र प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने में बरती जा रही लापरवाही 884 विद्यालय संचालकों पर भारी पड़ सकती है। इन स्कूलों की मान्यता समाप्त की जा सकती है। यू डायस पोर्टल पर छात्र प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने के लिए 20 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के 2999 विद्यालयों को इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करना था। अब तक केवल 2115 विद्यालयों ने ये काम पूरा किया है। 884 विद्यालयों ने अभी तक ये काम पूरा नहीं किया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि विद्यालय संचालकों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। जो विद्यालय संचालन इन दो दिनों में काम पूरा नहीं करेंगे। उनके विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का काम किया जाएगा। जिन सरकारी और एडेड विद्यालयों ने काम पूरा नहीं किया है। उन विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का काम किया जाएगा। किसी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

सत्रीय परीक्षा में बोलकर लिखाए जा रहे प्रश्न, खुले में बैठकर उत्तर लिख रहे छात्र
परिषदीय विद्यालयों की सत्रीय परीक्षा में मानो कोरम पूरा किया जा रहा है। जिन विद्यालयों में कक्ष, ब्लैकबोर्ड और फर्नीचर की सुविधा है। वहां तो फिर भी गनीमत है लेकिन नगला पूरिया की तरह जिन विद्यालयों में कक्ष ब्लैकबोर्ड और फर्नीचर नहीं हैं। वहां छात्र खुले में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। अध्यापक उन्हें बोलकर प्रश्न नोट करा रहे हैं। छात्र जमीन पर बैठकर प्रश्नों के उत्तर लिख रहे हैं। हालात को देखकर ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि परीक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। शायद यही वजह भी है कि परिषदीय स्कूलों से अभिभावकों का मोहभंग हो रहा है। कई विद्यालयों में छात्र संख्या कम होती जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.