• Mon. May 25th, 2026

कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

ByVijay Singhal

Nov 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
अलीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर द्वारा सुरेंद्र नगर स्थित धनंजय कोचिंग सेंटर के संचालक धनंजय गुप्ता द्वारा कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म  एवं इसका विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी गई  ।
क्वार्सी थाने की पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने व मेडिकल सही रूप से ना करवाए जाने पर विद्यार्थी परिषद्  द्वारा  जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति ने कहा कि इतना संगीन मामला होते हुए भी क्वार्सी थाना पुलिस लगातार इस मामले में लापरवाही बरत रही है वे केवल इस मामले को रफा–दफा करना चाहते हैं धनंजय गुप्ता के मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश कर रही है जिसमें न केवल इस छात्रा के साथ हुई घटना की वीडियो  उपलब्ध है अन्य छात्राओं के अश्लील फोटो वीडियो हैं। टीकाराम महाविद्यालय इकाई कॉलेज अध्यक्ष बुलबुल शर्मा ने बताया दीनदयाल हॉस्पिटल में हुए छात्र के मेडिकल से से जब छात्र व उसके परिजन संतुष्ट नहीं हुए तब पुलिस कांस्टेबल द्वारा छात्रा की माता के फर्जी हस्ताक्षर किए गए जो यह दर्शाता है कि प्रशासन धनंजय ने खरीद रखा है। अभाविप ने अलीगढ़ प्रशासन से 48 घंटे में इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच  व ऐसे सभी कोचिंग संस्थानों की जांच  करने  की मांग की अन्यथा की स्थिति में विद्यार्थी परिषद  क्रमिक एवं अनिश्चित कालीन धरने हेतु बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी अलीगढ़ प्रशासन की होगी। इस दौरान महानगर संगठन मंत्री सौरभ राठौर, विभाग सह संयोजक राज गुरु, पायल,चित्रा,नेहा, नीतू किरण आशा पूरन आशुतोष प्रशांत गगन अंकित सिंह लव कुश अभिमन्यु अभय हिमांशु आदि छात्र उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.