• Sun. May 24th, 2026

निलंबन भत्ता रोकने के बाद शिक्षकों से बीएसए को खतरा

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिना ज्वाइनिंग के निलंबन भत्ता ले रहे शिक्षकों पर कार्यवाही करना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए खतरा बन गया है। बीएसए को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रहीं हैं, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और एसएसपी से की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने जिलाधिकारी से मिलकर बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने व कार्यालय लिपिक से अभद्रता करने पर उन्होंने शिक्षक आलोक उपाध्याय और पुष्पेंद्र सिंह को छह माह पूर्व निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नौहझील व नंदगांव से सम्बद्ध किया गया। लेकिन औचक निरीक्षण के दौरान उनकी पकड़ में आया कि इन दोनों समेत 3 शिक्षक बिना कार्यालय पर ज्वाइन किए ही निलंबन भत्ता ले रहे हैं। यही नहीं इन शिक्षकों द्वारा आज तक सम्बद्धीकरण कार्यालय पर उपस्थिति तक नहीं दी गई। इस अनियमितता पर उनके द्वारा तीनों शिक्षकों का निलंबन भत्ता रोक दिया गया था। अनियमितता सामने आने के बाद इन शिक्षकों का जीवन निर्वाह भत्ता को जो 75 फ़ीसदी किया गया था उसको घटाकर अगले आदेश तक शून्य कर दिया गया है। इसी कार्रवाई के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए विजिलेंस के जरिये फर्जी ट्रैप कराने और निपटाने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत अपने आला अधिकारियों से की है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.