• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में जनता को ठगने वालों ने मां यमुना को भी दिया धोखा: सुरेश सिंह

ByVijay Singhal

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। यमुना पूजन कर चुनावी अभियान शुरू करने वाले राजनेता मां यमुना के गुनहगार हैं। मां यमुना से बार बार झूंठे वायदे किये गये। मथुरा की जनता को अपने राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए बार बार गुमराह किया गया है। साल दर साल चुनाव दर चुनाव यमुना मां को प्रदूषण से मुक्त कराने के वायदे के साथ यमुना पूजन का ढौंग किया गया है। यमुना जल को हाथ में लेकर झूंठी सौगंध खाई गई हैं। जनता को ठगने वालों ने मां यमुना के साथ छल करते हुए यमुना को भी धोखा दिया है। मैं बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह बार बार यमुना मां से झूंठ बलने और छल करने वाले नेताओं की ओर से मांफी मांगने जाउंगा। करोडों अरबों की योजनाएं बनाई गईं। योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ और हर योजना के पूरा होने के बाद प्रदूषण का स्तर बढ गया। यमुना जलचर विहीन हो गई है। यमुना में जलीय जीव नष्ट हो गये हैं। यमुना जल में आक्सीजन स्तर शून्य हो गया है। यमुना में मौजूद पानी रसायनों का घोल भर रह गया है। झूंठ बोलने वाले, धोखा देने वाले अब भी पूरी तनम्यता से वही सब कर रहे हैं जैसा वर्षों से करते आ रहे हैं। प्रत्याशी मथुरा लोकसभा क्षेत्र सुरेश सिंह का कहना है कि यमुना मां को साक्षी मानकर जनता से अपील करता हूं कि बार बार धोखा देने वाले और ढौंग करने वालों को सबक सिखाएं और जिससे उन्हें उनकी करनी का फल मिल सके।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.