हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो चचेरी बहनों की अश्लील फोटो बनाकर आरोपितों ने कुछ लोगों के वाट्सएप पर डाल दी हैं। पीड़ित ने थाना गोवर्धन में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोवर्धन के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उसके भतीजे मानवेंद्र उर्फ कन्हैया और उसके ससुरालीजन प्रहलाद सिंह, सहाब सिंह, महेंद्र सिंह व अर्जुन ने पुरानी रंजिश को लेकर षड्यंत्र के तहत उनकी बेटी और भतीजी का फोटो किसी इंटरनेट मीडिया से उठा लिया। फोटो को अश्लील बनाकर कुछ लोगों के वाट्सएप पर भेज दिया। शिकायत करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए और भी फोटो प्रसारित करने की धमकी दी है। पीड़ित ने उक्त घटना का प्रार्थना पत्र थाना गोवर्धन में दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
