• Wed. May 6th, 2026

चिकित्सक के घर से 2 लाख से अधिक का सामान ले गए चोर

ByVijay Singhal

Sep 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित चंदनवन कॉलोनी में चिकित्सक के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात होने के बाद शुक्रवार को गृह स्वामी चिकित्सक घर लौटे। बताया कि दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है। घर से गायब हुए अन्य सामान को देख रहे हैं। चंदनवन निवासी चिकित्सक पीयूष चौबे अपनी पत्नी के साथ केरल घूमने गए थे और उनके घर पर ताला लगा था। बृहस्पतिवार की दोपहर उनके घर में चोर घुस गए। चिकित्सक ने मोबाइल पर सीसीटीवी के जरिए देखा कि घर में चोर घुसे हैं तो उन्होंने पड़ोसियों को कॉल की। पड़ोसी शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन चोर माल समेटकर भाग गए। शुक्रवार को लौटे चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि घर से 10 हजार की नकदी, एक तोला करीब के सोने के दो कंगन, चार चूड़िया, चांदी की पायजेब, बिछुए, टाइटन की घड़ी और एक एंड्रायड मोबाइल गायब हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.