हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाने के कस्बा में हाईवे किनारे संचालित बाइक एजेंसी में बीती रात दो चोर घुस गए और अंदर सो रहे एजेंसी संचालक गोला चौधरी पर लोहे के पाइप से हमला बोल दिया, जिसमे संचालक के पैरों में चोट आई। शोर सुनकर पास के कमरे में सो रहे संचालक के भाई व गार्ड भी आ गए और चोरों के साथ मारपीट शुरू हो गई। खुद को घिरता देख चोर भागने लगे, लेकिन एक चोर को पकड़ लिया। मारपीट के दौरान चोर गंभीर घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को फरह सीएचसी पर भर्ती कराया। लेकिन चोर की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा एसएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कमलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी श्वेता वर्मा आदि ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
